इलाहाबाद : सिपाही भर्ती परीक्षा 2015 में सामान्य श्रेणी की मेरिट से
अधिक अंक पाने वाले ओबीसी व एससी अभ्यर्थियों का नाम चयन सूची से गायब होने
पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार व पुलिस भर्ती बोर्ड से जानकारी
मांगी है। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने अरुण पटेल व नागेंद्र
कुमार की याचिकाओं पर दिया है। अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी।
याची के अधिवक्ता सुनील यादव का कहना है कि याचीगण ने अपनी-अपनी श्रेणी के
तहत सिपाही भर्ती के लिए आवेदन किया। परिणाम जारी पर उनके कट ऑफ अंक
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की मेरिट से अधिक थे। सामान्य का कट ऑफ 406.7
अंक है। जबकि याचीगण का कट ऑफ क्रमश: 423.7 व 420.57 है। इसके बावजूद उनका
नाम चयन सूची में शामिल नहीं किया गया। जबकि याचीगण को यदि आरक्षण का लाभ
भी नहीं दिया जाए तो उनका चयन सामान्य श्रेणी के तौर पर होना चाहिए था।
कोर्ट ने 17 अगस्त तक इस मामले में जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया
है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें