झाँसी : बेसिक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया अन्तिम चरण में है। जनपद
में 393 शिक्षकों की तैनाती के लिए 31 अगस्त की शाम तक सूची आने की
सम्भावना है। सितम्बर में शिक्षकों की भर्ती स्कूलों में कर दी जाएगी।
शासन ने प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शासन
द्वारा तय किए गए कट ऑफ (40-45 फीसदी) से बनने वाली सूची के आधार पर जनपद
में 393 शिक्षक तैनात किए जाएंगे। शासन ने बीटीसी व टीईटी उत्तीर्ण
अभ्यर्थियों के बीच शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा करायी थी। इस परीक्षा में
चयनित अभ्यर्थियों को सितम्बर से तैनाती दी जानी है। इसके लिए 31 अगस्त को
सूची जारी होने की सम्भावना है। शिक्षकों की भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑन
लाइन चल रही है। चयनित अभ्यर्थियों को उनके जनपद की तय प्राथमिकता के हिसाब
से तैनाती की जाएगी।
बन्द व एकल विद्यालयों में होगी तैनाती
बेसिक शिक्षकों की पहली पदस्थापना बन्द व एकल विद्यालयों में की जाएगी।
जनपद में एक सैकड़ा से अधिक बन्द विद्यालय हैं, जो अभी शिक्षा मित्रों के
हवाले हैं। इन सभी विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके बाद
शिक्षकों को एकल विद्यालयों में भेजा जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें