नई दिल्ली: यूपी में जल्द ही टीचर्स के 95 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती हो सकती है. इसमें सरकार जल्द ही टीईटी की परीक्षा आयोजित कर सकती है. बेसिक शिक्षा परिषद में 1 लाख 37 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं. इनमें से 68 हजार 500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है.
68 हजार 500 पदों पर भर्ती के लिए 1 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. भर्ती परीक्षा 27 मई हुई थी. परीक्षा में केवल 41 हजार 556 अभ्यर्थी पास हुए. इसके चलते अभी भी शिक्षकों के 26 हजार 944 पद खाली हैं.
चुनाव से पहले हो सकती है भर्ती
इन पदों में बाकी बचे हुए 68 हजार 500 पदों को जोड़ दिया जाए, तो कुल 95 हजार 444 पद पर भर्ती की जा सकती है. उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही खाली पड़े 95 हजार 444 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर सकती है. उम्मीद की जा रही है कि शिक्षकों के इन पदों पर भर्ती लोकसभा चुनाव से पहले की जा सकती है.
आपको बता दें कि 68 हजार 500 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा में 41 हजार 556 उम्मीदवार पास हुए हैं. परीक्षा में पास होने वाले इन उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन करना होगा.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें