अलीगढ़ : कक्षा एक से आठ तक के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों को
बाबू के काम में लगा दिया गया है। यहां तक कि बीएसए दफ्तर में भी बाबू का
काम शिक्षक ही कर रहे हैं। कार्यालय में ऊपर से नीचे तक कई शिक्षक दफ्तर के
काम करने को अटैच कर रखे हैं।
इसके अलावा कई बीआरसी पर भी तमाम शिक्षकों
को बाबू का काम सौंपा गया है। शासन के आदेश हैं कि शिक्षकों का अटैचमेंट
खत्म किया जाए। हैरानी की बात है कि इन बाबुओं के कहीं हस्ताक्षर भी नहीं
कराए जाते। शिक्षकों के अलावा इस काम में चतुर्थश्रेणी कर्मी भी लगाए गए
हैं। उनको तमाम गोपनीय व महत्वपूर्ण कार्य सौंप दिए गए हैं। इनकी आड़ में
शिक्षकों, कर्मचारियों व जरूरतमंदों से धन की उगाही की जाती है।
चतुर्थश्रेणी कर्मी को विभाग व शिक्षकों के गोपनीय कार्य सौंपना न्याय व
कानून संगत नहीं है। मगर अफसरों की नाक के नीचे और खुद उनकी मर्जी से ही ये
खेल पूरे जिले में खेला जा रहा है। जिले में लगभग 100 से ज्यादा शिक्षक
बाबूगीरी में लगे हुए हैं। यह कहना है उत्तरप्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल
शिक्षक संघ के जिला महामंत्री इंद्रजीत सिंह का। उन्होंने बताया कि इस
संबंध में पूर्व में भी कई बार अटैचमेंट खत्म करने की मांग संघ की ओर से की
गई, लेकिन स्थिति जस की तस है।
जानकारी मिली तो होगी कार्रवाई
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जिले में कहीं भी लिखित तौर
पर या कागज पर किसी शिक्षक को बाबू के काम में अटैच नहीं किया गया है। अगर
इसकी शिकायत कहीं से भी मिलती है तो उसको तत्काल बैक किया जाएगा। कार्यालय
में किसी शिक्षक को बाबू पद पर अटैच नहीं किया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें