चंद्रशेखर वर्मा, नोएडा : स्ववित्त पोषित उच्च शिक्षण संस्थानों और
कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्तियों में फर्जीवाड़े की शिकायतें आती रहती
हैं। इससे छात्रों के भविष्य के साथ तो खिलवाड़ होता ही है, उच्च शिक्षा
व्यवस्था की गुणवत्ता भी खराब होती है।
इस समस्या को ध्यान में रखते हुए
चौधरी चरण ¨सह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की वेबसाइट पर टीचर्स पूल का एक
आइकन बनाया जाएगा। स्ववित्त पोषित संस्थानों में शिक्षक पद की नौकरी के लिए
अभ्यर्थियों को इसमें आवेदन करना होगा। इसके बाद उनको एक कोड मिलेगा। इस
कोड से नियुक्ति के समय अभ्यर्थियों की पहचान की जा सकेगी। इससे एक तो
फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी। वहीं, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता भी बरकरार रहेगी।
मेरठ-सहारनपुर मंडल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ राजीव कुमार
गुप्ता ने बताया कि सीसीएसयू से संबद्ध स्ववित्त पोषित संस्थानों में उच्च
शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहते हैं। इन संस्थानों में तय
मानकों के अनुसार योग्य शिक्षक नहीं मिलने से इनकी काफी कमी रहती है। इसके
अलावा अभ्यर्थी यहां किसी भी राज्य का प्रमाण पत्र दिखाकर नौकरी पा लेते
हैं, लेकिन शिक्षण कार्य सही ढंग से नहीं कर पाते। इससे यहां हमेशा
फर्जीवाड़े की आशंका बनी रहती है। इसको देखते हुए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा
कार्यालय द्वारा विश्वविद्यालय को पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया है
कि सीसीएसयू अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टीचर्स पूल का एक आइकान बनाएं।
स्ववित्त पोषित संस्थानों में शिक्षक की नौकरी के लिए हर अभ्यर्थी को सबसे
पहले इस पूल में आवेदन करना होगा। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया की जा
सकेगी।
---------
आवेदन के समय मिलेगा कोड
विश्वविद्यालय की वेबसाइट के इस टीचर्स आइकान में आवेदन करने के बाद
अभ्यर्थी को एक कोड दिया जाएगा। इस कोड के जरिए नियुक्ति के समय अभ्यर्थी
की पहचान की जा सकेगी। इस प्रक्रिया से एक तो फर्जी नियुक्तियों पर रोक
लगेगी। वहीं, शिक्षकों की कमी झेल रहे संस्थानों को भी योग्य अभ्यर्थी मिल
सकेंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें