लखनऊ : सहायक शिक्षकों की भर्ती में कटऑफ के फेर में करीब 27 हजार सीटों
के खाली होने के खतरे ने बेसिक शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इसलिए
अगली भर्ती में कटऑफ खत्म करने की तैयारी है।
वहीं, खाली सीटों को भरने के
लिए टीईटी व सहायक भर्ती परीक्षा दोनों को ही प्री-शेड्यूल किया जा सकता
है।
बेसिक शिक्षा विभाग को 1.37 लाख सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती
करनी है। पहले चरण में 68 हजार 500 पदों की भर्ती के लिए हुई परीक्षा का
परिणाम सोमवार को जारी हुआ था। सामान्य व ओबीसी के लिए 45% व एससी/एसटी के
लिए 40% कटऑफ होने के चलते करीब 27 हजार सीटों पर कोई दावेदार ही नहीं
मिला। इसलिए अगले चरण की भर्ती में कटऑफ की व्यवस्था खत्म की जाएगी। पद के
सापेक्ष अभ्यर्थी जिस अंक तक मिल जाएंगे, उसी को कटऑफ मान लिया जा सकेगा।
वहीं, खाली पदों की बढ़ती संख्या देखकर नवम्बर में प्रस्तावित टीईटी और
दूसरी चरण की फरवरी में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा प्री शेड्यूल कर इसी
साल करवाई जा सकती है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें