लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
Govt Jobs : Opening
डीआईओएस ने शिक्षकों की नियुक्तियों में की जांच
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में एक वर्ष पूर्व हुई चार शिक्षकों
की नियुक्तियों को लेकर मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (जिविनि) ने
कॉलेज पहुंचकर अभिलेखों की जांच करते हुए इन चारों शिक्षकों से भी जवाब
मांगा।
जिविनि बृजेंद्र सिंह मंगलवार को दिगंबर जैन इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पर
उन्होंने गत वर्ष चार शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में अभिलेखों की जांच
की। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष राकेश
कुमार जैन द्वारा शिकायत के बाद यह जांच की गई है। शिक्षक नियुक्ति में
संपूर्ण नियमों, प्रक्रियाओं को अपनाया गया है या नहीं, प्रबंध समिति
कालातीत तो नहीं थी, शिक्षकों की योग्यता एवं अपनाए गए सभी प्रावधानों की
गहराई से जांच की जाएगी। उन्होंने प्रधानाचार्य वकीलचंद जैन से सभी अभिलेख
भी तलब किए। उन्होंने उक्त चारों शिक्षकों से भी उनके किए जा रहे दावों
संबंधी प्रार्थनापत्र लिए। इस दौरान कॉलेज के शिक्षकों ने जिविनि को अपनी
समस्याओं के संबंध में प्रार्थनापत्र भी दिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें