गोंडा. बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में
शिक्षकों के सहयोग के लिए ब्लॉकवार सह समन्वयकों के कार्यों की मॉनीटरिंग
अब मोबाइल एप पर दी जाएगी।
शासन ने इनके कार्यों के लिए मोबाइल एप तैयार
किया है। निदेशालय स्तर से हर महीने 20 स्कूलों के अवलोकन के बाद ही एक
लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को
निर्देश दिए हैं। इस एप का नाम ईक्षा है , जिसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग
के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के कार्यों पर नजर रखी जाएगी।
ब्लॉकवार पांच-पांच विषय विशेषज्ञों की तैनाती
परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों का कितना सहयोग है, उनका अवलोकन और वे
कितनी जिम्मेदारी से पढ़ाते हैं, इसके लिए ब्लॉकवार पांच-पांच विषय
विशेषज्ञों की तैनाती है। शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित
करना है, लेकिन स्कूलों में अंतर नहीं दिखता है। एबीआरसी स्कूल में जाकर
अनुश्रवण के बजाए ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर ही बैठे रहते हैं।
महीने में कम से कम 20 स्कूलों के अवलोकन की फोटो और बाकी जानकारी एप पर डाउनलोड की जाएगी
इस बात की चर्चा हुई और निदेशालय स्तर पर मंथन भी हुआ। शासन ने यूनिसेफ
को रीयल टाइम मॉनीटरिंग के लिए एप विकसित करने के लिए कहा था। ईक्षा नाम से
बनाए गए इस एप पर सह समन्वयक सूचनाएं अपलोड करेंगे। इसमें महीने में कम से
कम 20 स्कूलों के अवलोकन की फोटो और बाकी जानकारी एप पर डाउनलोड की
जाएगी।बेसिक शिक्षा अधिकारी रमाकांत वर्मा ने बताया कि निदेशालय के आदेश के
क्रम में खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दे दिया गया है। अब अनुश्रवण से
संबंधित डिटेल एप पर ही डाउनलोड करना है। इसकी मॉनीटरिंग भी होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें