जासं, गाजियाबाद : सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग
को लेकर दूसरे दिन भी शिक्षकों ने कालेजों में कार्य का बहिष्कार किया।
इस
दौरान डिग्री कालेज एवं विश्वविद्यालय शिक्षकों के संगठन फेडरेशन ऑफ यूपी
यूनिवर्सिटी कालेज टीचर्स (फुपुक्टा) और मेरठ यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन
(मूटा) के आह्वान पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर एमएमएच कालेज में
धरना-प्रदर्शन भी किया। शिक्षकों के बहिष्कार के चलते दो दिन प्रवेश
प्रक्रिया भी पूरी तरह से प्रभावित रही और छात्रों को बैरंग कालेज से लौटना
पड़ा।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. वाइएस तोमर ने बताया कि सभी केंद्रीय
विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को वेतनमान दिया जा चुका है लेकिन प्रदेश
सरकार इस पर हीलाहवाली करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने
शांतिपूर्ण तरीके से विरोध की शुरुआत की है अगर मांगें नहीं मानी गईं तो
फुपुक्टा और मूटा के नेतृत्व में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर
डा. केशव कुमार, डा. यूसी शर्मा, डा. प्रभा रानी, अनिल गो¨वदन, स्मृति
रायजादा, डा. दीप्ति रानी, डा. विमलेश यादव, डा. एचके राय आदि धरने में
शामिल रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें