लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
अनुपस्थित शिक्षकों और शिक्षामित्रों का वेतन-मानदेय रोका
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बुधवार को
कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस
बीच अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों और शिक्षामित्रों का वेतन-मानदेय रोकने का
निर्देश दिया।
बीएसए ने बताया कि क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय के निरीक्षण के समय एक
शिक्षामित्र अनुपस्थित पाया गया। उसका मानदेय रोकने का निर्देश दिया गया
है। इसके बाद एक अन्य प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के समय सहायक अध्यापक
जहां अनुपस्थित मिले, वहीं शिक्षामित्र हस्ताक्षर बनाकर गायब थे। दोनों का
वेतन-मानदेय रोकने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के
एक परिषदीय विद्यालय में साफ-सफाई अभाव था। शौचालय गंदा था। एमडीएम मेन्यू
के अनुसार न बनने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण
मांगा गया है। बताया कि तहसील क्षेत्र के एक विद्यालय पर हस्ताक्षर बना कर
निरीक्षण के समय गायब मिली शिक्षामित्र का मानदेय रोकने का निर्देश दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें