जागरण संवाददाता, मीरजापुर : असमायोजित शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान में
बुधवार को जिला कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें शिक्षामित्रों से संबंधित
विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
साथ ही मानदेय भुगतान न
होने पर आक्रोश जताते हुए जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की गई। मांग
पूरा न होने पर 28 सितंबर को सुबह दस बजे से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने
विशाल धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। संघ के अध्यक्ष डा.भारती ने कहा
कि शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर परेशान किया जा रहा है। बीएसए कार्यालय
की लापरवाही से शिक्षामित्रों को काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा
हैं। जबकि शासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में बजट दिया गया है। इसके बाद भी
भुगतान नहीं किया जा रहा है। आर्थिक तंगी के कारण भूखमरी की स्थिति पैदा हो
गई है, बच्चों की फीस नहीं जमा हो पा रहा है परिवार में बीमार सदस्यों का
उपचार नहीं कराया जा रहा है। कहा कि बीएसए के निर्देश के बाद भी खंड शिक्षा
अधिकारी व उनके कर्मचारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। शिक्षामित्र
कार्यालय का चक्कर लगा-लगाकर थक गए लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर रामबली यादव,
दरोगा भारती, रामचंद्र, नरेंद्र, शाहजहां, प्रतिमा, श्याम कुमारी, रिता,
उषा देवी, पूनम आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें