जिले में फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षक बने चार लोगों के खिलाफ सरसवां
एबीएसए ने गुरुवार को करारी व महेवाघाट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मुकदमा दर्ज होने से पहले ही शिक्षक फरार हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद
चारों को बर्खास्त किया जा चुका है।
पुलिस ने चारों के खिलाफ फर्जीवाड़ा के
आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 1बेसिक शिक्षा विभाग में
फर्जी डिग्री के आधार पर तमाम लोग नौकरी कर रहे हैं। ऐसे लोगों की शिकायत
के बाद जांच भी हो रही है। अगस्त में 23 फर्जी शिक्षकों की सत्यापन रिपोर्ट
आई थी। उसमें से 17 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया
गया था। गुरुवार को एबीएसए सरसवां मिथलेश कुमार ने टीइटी 2011 के फर्जी
डिग्री के आधार पर प्राथमिक विद्यालय पथरकला में तैनात रहे बब्लू वर्मा
पुत्र कल्लू राम वर्मा निवासी लक्ष्छीपुर नारायणपुर कोंडौर प्रतापगढ़ के
खिलाफ करारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय
अंधावा में तैनात रहे अनिल कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी सरसवां महेवाघाट,
प्राथमिक विद्यालय महेवाघाट में वंदना सिंह पुत्री दिलीप कुमार निवासी नई
दुनिया कसहाई कर्वी चित्रकूट, प्राथमिक विद्यालय टिकरी में तैनात रहे
प्रदीप दत्त शर्मा पुत्र पद्मा दत्त शर्मा निवासी 134/10 बेनीगंज इलाहाबाद
पर महेवाघाट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें