पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ (संयुक्त प्रारंभिक) 2018 की अब तक की सबसे बड़ी
परीक्षा कराने के लिए यूपीपीएससी यानि उप्र लोकसेवा आयोग ने इसमें लगाई गई
टीमों को आवंटित जिलों के लिए रवाना कर दिया है। परीक्षा केंद्रों के बाहरी
इंतजाम के लिए प्रमुख सचिव कार्मिक और गृह सचिव को पत्र भी भेजे जा चुके
हैं। 1
29 जिलों में परीक्षा होने के चलते इस बार यूपीपीएससी से
पर्यवेक्षकों की भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है, जबकि परीक्षा में शामिल
होने वाले यूपीपीएससी कर्मियों को उनके गृह जिले भेज दिया गया है। पीसीएस
और एसीएफ/आरएफओ की संयुक्त प्रारंभिक 28 अक्टूबर को दो पालियों में होनी
है। इस बार लाखों अभ्यर्थियों के जाने आने के लिए परिवहन की समस्या कम
रहेगी क्योंकि अधिकांश को गृह जिले आवंटित हुए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने
अपने गृह जिले की बजाय उन जिलों का पता आवेदन में दिया है जहां वे रहकर
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें वहीं जिला आवंटित किया
गया। इससे रोडवेज बसों या ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की समस्या इस बार नहीं
रहेगी। इसके बावजूद जिन्हें आसपास के जिले आवंटित हुए हैं उन्हें आसानी से
यात्र करने की सुविधा के लिए इंतजाम शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन को
करना है। 1 लखनऊ में इसी महीने विभिन्न भर्ती आयोगों की हुई बैठक में यह
निर्देश दिए गए थे कि परीक्षा की आंतरिक तैयारियों को नियमानुसार चाहे तो
गोपनीय रखा जाए लेकिन, बाहरी तैयारी तैयारी के लिए शासन और जिलों के
प्रशासन से सामंजस्य बनाना जरूरी है। 1 इसी के अनुपालन में यूपीपीएससी की
ओर से शासन को चिट्ठी भेजी जा चुकी है। सचिव जगदीश ने बताया कि पूरी तैयारी
के लिए साथ टीमों को रवाना कर दिया गया है। केवल बाराबंकी के एक परीक्षा
केंद्र के बदलाव के अलावा अन्य व्यवस्थाएं पूर्व की तैयारी के अनुसार हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें