Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

69000 भर्ती पर रोक से उत्तर प्रदेश के युवाओं के सपनों पर ग्रहण लगा: प्रियंका

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने 69,000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है । 


उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा है कि एक बार फिर से प्रदेश के युवाओं के सपनों पर ग्रहण लग गया। यूपी की सरकार की अव्यवस्था के चलते तमाम भर्तियां कोर्ट में अटकी हैं। प्रियंका गांधी ने कहा है यूपी सरकार की व्यवस्था की कमियों के चलते शिक्षक भर्ती का मामला लटका हुआ है। सरकार की लापरवाही की सबसे ज्यादा मार युवाओं पर पड़ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news