Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को जून में भी काम करना पड़ेगा, इन कामों में लगेगी ड्यूटी

लखनऊ।जून में विभाग के जरूरी काम पूरा करने के लिए इस बार सरकारी प्राइमरी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों-शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।



बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों को मिड डे मील की धनराशि ट्रांसफर करने, यू-डायस डाटा भरने, मानव संपदा पोर्टल का ब्यौरा दुरुस्त करने समेत ई पाठशाला की मॉनिटरिंग करनी होगी। ब्लॉक स्तर पर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों का रोस्टर तैयार होना है। 5-5 प्रधानाध्यापकों को सुबह व शाम की पाली में उपस्थित होकर ये काम करवाने हैं। मिड डे मील बंटवाने के लिए बच्चों और उनके अभिभावकों के नाम, अभिभावक का बैंक खाता संख्या आदि जुटाने हैं। एमडीएम का खाद्यान्न कोटेदार के माध्यम से और परिवर्तन लागत बैंक खाते में भेजी जानी है। इस ब्यौरे को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news