Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

72825 शिक्षक भर्ती के 11 शिक्षकों की नौकरी खतरे में

 प्रयागराज : परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से 11 शिक्षकों का बीटीसी प्रमाण पत्र रद कर दिया है। आने वाले दिनों में उनको सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि 72825 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत कई चयनित होकर नौकरी कर रहे हैं। 



सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दिव्यांग कोटे से प्रवेश लेकर आगे भी उसका लाभ लेने वाले शिक्षकों की जांच चल रही है। जांच के दौरान 11 ऐसे शिक्षकों की जानकारी हुई, जिन्होंने दिव्यांग कोटे में प्रवेश लेकर नौकरी में भी उसका प्रयोग किया था। जांच में खुलासा होने के बाद ऐसे 11 शिक्षकों का बीटीसी प्रमाण पत्र रद किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news