Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

जिलों में शिक्षकों का स्कूल आवंटन आज से, अंतर जिला तबादला सूची 31 दिसंबर को हुई थी जारी

 प्रयागराज : बेसिक शिक्षा परिषद के उन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षकों का स्कूल आवंटन बुधवार से शुरू होगा, जिनका अंतर जिला तबादला हुआ है। यह प्रक्रिया 12 फरवरी तक चलेगी। इन शिक्षकों को आनलाइन स्कूल आवंटन के निर्देश बीती 30 जनवरी को जारी किए जा चुके हैं। 21,695 शिक्षकों का एक से दूसरे जिले में तबादला किया गया है।



अंतर जिला तबादला सूची 31 दिसंबर को हुई थी जारी

परिषद के शिक्षकों की अंतर जिला तबादला सूची 31 दिसंबर को जारी हुई थी। परिषद सचिव ने एक माह के लंबे इंतजार के बाद शिक्षकों को एक व दो फरवरी को कार्यमुक्त करने और चार व पांच फरवरी को जिलों में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया था। कई बीएसए ने परिषद सचिव प्रताप सिंह से समय बढ़ाने का अनुरोध किया, जिस पर समय सारिणी में बदलाव किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news