Advertisement

सृजित होंगे कंप्यूटर शिक्षकों के पद : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

इंटर कॉलेजों में सृजित होंगे कंप्यूटर शिक्षकों के पद
लखनऊ (ब्यूरो)। इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर शिक्षक के पद सृजित करने के बाद इन पदों पर व्यावसायिक शिक्षकों को समायोजित किया जाएगा। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने शिक्षा निदेशक को इस संबंध में निर्देश दे दिया है। उन्होंने कहा है कि कंप्यूटर शिक्षा को यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया गया है। इसलिए यह भी बताया जाए कि कंप्यूटर की शिक्षा छात्र-छात्राओं को कैसे दी जा रही है।
प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा देने के लिए जरूरत के आधार पर संविदा पर शिक्षकों को रखा गया है। सरकार इन्हें समायोजित करना चाहती है। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने इस संबंध में बीते हफ्ते अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें पूछा कि व्यावसायिक शिक्षकों के समायोजन के लिए कितने पदों की जरूरत होगी। उन्हें मौजूदा समय रिक्त पदों पर समायोजित किए जाने का विचार किया जा सकता है। केंद्रीय इंफारमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) योजना बंद होने के बाद कंप्यूटर शिक्षा कैसे दी जाएगी, इस बारे में भी पूछा है।
ये पद कराए जा रहे हैं रिक्त
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने राजकीय व इंटर कॉलेजों में वर्षों पहले शुरू किए गए कुछ विषयों की पढ़ाई बंद कर दी है। इनमें जर्मन, तिब्बती, फ्रांसीसी, रूसी, लैटिन, चीनी, रक्षा अध्ययन, सांख्यिकी, चर्म शिल्प, यांत्रिकी अभियंत्रण के तत्व, वैद्युत अभियंत्रण के तत्व, कुलाल विज्ञान, औद्योगिक रसायन, मूर्तिकला व व्यावसायिक कला विषय पढ़ाने के लिए अब शिक्षकों की भर्तियां नहीं होंगी। इन पदों पर ही व्यावसायिक शिक्षकों का समायोजन किए जाने का विचार है।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe