Psychology: शिक्षक भर्ती परीक्षा हेतु बाल मनोविज्ञान प्रश्नोत्तरी पार्ट-1

प्रश्न - मनोविज्ञान के फाउंडर हैं?
उत्तर – विलियम जेम्स


प्रश्न - मनोविश्लेषणवाद के प्रवर्तक का क्या नाम था?
उत्तर – फ्रायड

प्रश्न - शिक्षा मनोविज्ञान आवश्यक है-
उत्तर – शिक्षक, छात्र और अभिभावक

प्रश्न - अध्यापक वही सफल है जो-
उत्तर – बालको की रूचि को जानता हो

प्रश्न - कक्षा से पलायन करने वाले बालको के प्रति आपका व्यवहार होगा-
उत्तर – निदानात्मक

प्रश्न - “शिक्षा मनोविज्ञान व्यक्ति के जन्म से वृद्धावस्था तक सीखने के अनुभवों का वर्णन एवं व्याख्या करती है।” यह कथन है-
उत्तर – क्रो व क्रो का

प्रश्न - मनोविज्ञान को व्यवहार का निश्चित विज्ञान किसने माना है?
उत्तर – वाटसन

प्रश्न - मनोविज्ञान अध्ययन है-
उत्तर – व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन

प्रश्न - साइकोलॉजी शब्द जिन दो शब्दों से मिलकर बना है, वह है-
उत्तर – Psyche + Logos

प्रश्न - शिक्षा को सर्वांगीण विकास का साधन माना है-
उत्तर – महात्मा गाँधी ने

प्रश्न - मनोविज्ञान को मस्तिष्क का विज्ञान मानने वाले विद्वान कौन थे?
उत्तर – पॉम्पोनॉजी

प्रश्न - मानसिक परिक्षण की विधि विकसित करने वाले विद्वान कौन थे?
उत्तर – बिने

प्रश्न - मनोविज्ञान का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान नही है-
उत्तर – शिक्षा के सैद्धान्तिक पक्ष पर बल

प्रश्न -“आधुनिक मनोविज्ञान का सम्बंध व्यवहार की वैज्ञानिक खोज से है”, यह परिभाषा किसकी है?
उत्तर – मन की

प्रश्न - मनोविज्ञान के अंग्रेजी पर्याय ‘साइकोलॉजी’ शब्द की व्युत्पत्ति हुई-
उत्तर – ग्रीक भाषा से

प्रश्न - शिक्षा मनोविज्ञान की विषय-सामग्री सम्बन्धित है
उत्तर – सीखना

प्रश्न - मनोविज्ञान को ‘विशुद्ध विज्ञान’ माना है-
उत्तर – जेम्स ड्रेवर ने

प्रश्न - “मनोविज्ञान मन का वैज्ञानिक अध्ययन है, यह कथन किसका है?
उत्तर – वेलेन्टाइन

प्रश्न - मनोविज्ञान है-
उत्तर – विधायक विज्ञान

प्रश्न - मनोविज्ञान के अन्तर्गत किया जाता है-
उत्तर – मानव, जीव–जन्तुओं तथा संसार के अन्य सभी प्राणियों का अध्ययन

प्रश्न 0- व्यवहारवाद का जन्मदाता किसे माना जाता है?
उत्तर – वाटसन

प्रश्न - शिक्षा में मनोवैज्ञानिक आंदोलन का सूत्रपात किसने किया?
उत्तर – रूसो ने

प्रश्न - “मनोविज्ञान, शिक्षक को अनेक धारणाएँ और सिद्धान्त प्रदान करके उसकी उन्नति में योग देता है।” यह किसने कहा?
उत्तर – कुप्पूस्वामी ने

प्रश्न - शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति है-
उत्तर – वैज्ञानिक

प्रश्न - शिक्षा मनोविज्ञान एक शिक्षक के लिए मूल्यवान है। उसका सबसे महत्त्वपूर्ण कारण है-
उत्तर – उसे विद्यार्थी के बारे में ज्ञान मिलता है।

प्रश्न - “मनोविज्ञान शिक्षा का आधारभूत विज्ञान है।” यह कथन है-
उत्तर – स्किनर

प्रश्न - “शिक्षा मनोविज्ञान अध्यापको की तैयारी की आधारशिला है।” यह कथन किसका है?
उत्तर – स्किनर

प्रश्न - कोलसनिक शिक्षा मनोविज्ञान का आरम्भ किससे मानते है?
उत्तर – प्लेटो से

प्रश्न - मूल-प्रवृत्तियाँ सम्पूर्ण मानव-व्यवहार की चालक है। किसने कहा?
उत्तर – मैक्डूगल

प्रश्न - शिक्षा मनोविज्ञान ने स्पष्ट व निश्चित स्वरुप कब धारण किया?
उत्तर – अमरीकी मनोवैज्ञानिक थार्नडाइक, जुड, स्टेनले हाल, टरमन आदि के प्रयासों से शिक्षा मनोविज्ञान ने 1920 ई. में स्पष्ट व निश्चित स्वरुप धारण किया।

प्रश्न - मनोविज्ञान का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान है?
उत्तर – बाल-केंद्रित, मूल्यांकन और पाठ्यक्रम

प्रश्न - शिक्षा मनोविज्ञान के क्षेत्र में अध्ययन किया जाता है-
उत्तर – मूल प्रवृत्तियों, अनुशासन और अधिगम

प्रश्न - शिक्षण का मुख्य केंद्र होता है?
उत्तर – बालक

प्रश्न - मनोविज्ञान को चेतना का विज्ञान किसने माना?
उत्तर – वुन्ट, वाइव्स और जेम्स ने

प्रश्न - प्रयोगात्मक मनोविज्ञान के जनक कौन थे?
उत्तर – वुन्ट

प्रश्न - वर्तमान में मनोविज्ञान को माना जाता है-
उत्तर – व्यवहार का विज्ञान

प्रश्न - शिक्षा में बालक का सम्बन्ध किससे होता है?
उत्तर – शिक्षक, विषय-वस्तु और समाज से

प्रश्न - शिक्षक मनोविज्ञान का उपयोग किसके लिए करता है?
उत्तर – स्वयं, बालक और अनुशासन के लिए

प्रश्न - मूल्यांकन किसके लिए आवश्यक है?
उत्तर – छात्र और शिक्षक के लिए

प्रश्न - शिक्षा मनोविज्ञान का अध्ययन अध्यापक को इसलिए करना चाहिए, ताकि-
उत्तर – इससे वह अपने शिक्षण को प्रभावी बना सकता है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Breaking News This week