Advertisement

Govt Jobs : Opening

बीटीसी संबद्धता के लिए बढ़ेगी आवेदन की तिथि : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

लखनऊ (ब्‍यूरो)। राज्य सरकार निजी क्षेत्र में बीटीसी कॉलेजों को संबद्धता देने के लिए आवेदन की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है। यह अवधि 31 अगस्त को समाप्त हो चुकी है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है।
राज्य सरकार राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त करने वाली संस्थाओं को निजी क्षेत्र में बीटीसी कॉलेज चलाने की अनुमति देती है। इसके लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के यहां आवेदन लेने के बाद स्थलीय सत्यापन में मानक पूरा करने वाली संस्थाओं को संबद्धता दी जाती है। प्रदेश में अभी करीब 802 निजी बीटीसी कॉलेज हैं और प्रत्येक में 50-50 सीटें हैं।

एनसीटीई ने शैक्षिक सत्र 2015-16 के लिए कुछ और संस्थाओं को मान्यता दी है। इन्हें इसी शैक्षिक सत्र के लिए संबद्धता देनी होगी। इसीलिए शासन को भेजे प्रस्ताव में आवेदन तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।

राज्य स्तरीय समिति की बैठक 22 को :

प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा की अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक 22 सितंबर को बुलाई गई है। इसमें 31 अगस्त तक आवेदन करने वालों के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। मानक पूरा करने वाली संस्थाओं को संबद्धता दी जाएगी जिससे वे बीटीसी की पढ़ाई शुरू करा सकें।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news