Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

शिक्षकों को जारी किया गया वेतन : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

शिक्षकों को जारी किया गया वेतन
रामपुर(ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों का वेतन बुधवार को जारी कर दिया। उनका वेतन समायोजित शिक्षकों के वेतन की वजह से अब तक अटका हुआ था।
इस माह समायोजित शिक्षकों का भी वेतन मूल शिक्षकों के संग जारी होना था,लेकिन हाईकोर्ट के फैसले के बाद समायोजित शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया। उनके वेतन की वजह से मूल शिक्षकों का वेतन भी लटका हुआ था। अगस्त माह का वेतन अभी तक जारी नहीं हुआ था। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने समायोजित शिक्षकों के वेतन को छोड़कर शेष सभी शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया। बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी श्याम लाल जायसवाल ने बताया कि समायोजित शिक्षकों के वेतन को छोड़कर सभी का वेतन जारी किया गया है। समायोजित शिक्षकों का वेतन शासन का आदेश आने के बाद ही जारी होगा

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news