Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

प्रशिक्षु शिक्षक कार्य बहिष्कार , मौलिक नियुक्ति हीलाहवाली पर रोष : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

चंदौसी। मौलिक नियुक्ति और मानदेय की मांग को पूरा करने के लिए शनिवार को प्रशिक्षु शिक्षकों में तल्खी दिखाई दी। उन्होंने बीआरसी केंद्र मौलागढ़ पर एबीआरसी रचना चौहान को ज्ञापन सौंपा। जल्द ही समस्या के निदान की मांग की। अव्यवस्थाओं पर जिम्मेदारों की हीलाहवाली पर रोष जताया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र यादव को संबोधित ज्ञापन एबीआरसी रचना चौहान को सौंपा गया है। ज्ञापन सौंपकर प्रशिक्षु शिक्षकों ने जल्द मौलिक नियुक्ति और मानदेय दिए जाने की मांग की है। ब्लाक अध्यक्ष सुबोध यादव ने कहा कि 10 अक्तूबर को प्रशिक्षु शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर मौलिक नियुक्ति और मानदेय की मांग पूरी करने के लिए ज्ञापन दिया था। सात दिन बाद भी विभाग की ओर से कोई लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर अब बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। प्रशिक्षु शिक्षक कार्य बहिष्कार कर बीआरसी केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मांग पूरी होने तक बहिष्कार जारी रहेगा। संजय कुमार, राम प्रताप सिंह, धीरेंद्र यादव, सहुदा कुलशुम, शिखा त्यागी, संध्या त्यागी, अंजू, नीतू, अल्पना, अनुज कुमार, अपूर्वा, ऋचा, वसुधा, सतीश यादव, धर्मेंद्र मौजूद रहे।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news