Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री को दिया ज्ञापन , दर्जनो शिक्षामित्र रहे उपस्थित

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने संघ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में अपनी विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित मा0 प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन सदर सांसद मा0 योगी आदित्यनाथ महराज जी को सौंपी ।
जिस पर मा0 सांसद महोदय ने इस ज्ञापन पर गंभीरता से विचार करते हुए मा0 प्रधानमंत्री जी तक पहुंचाने की बात कही । ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री राम नगीना निषाद, जिला मीडिया प्रभारी बेचन सिंह, संगठन मंत्री सुशीलकुमार सिंह ,प्रचारमंत्री लालधर निषाद ,उपाध्यक्ष अविनाश कुमार ,संयुक्त मंत्री रामनिवास ,अशोकचंद्रा, राकेश कुमार ,रामप्रवेश, बृजभूषण सैनी ,राजीव गुप्ता ,अनूप सिंह, विजयपाल ,सुनील शर्मा, इश्वर सहीत दर्जनो शिक्षामित्र उपस्थित रहे ।
बेचन सिंह
जिला मीडिया प्रभारी
उ0प्र0प्राथमिक शिक्षामित्र संघ , गोरखपुर ।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news