Advertisement

Govt Jobs : Opening

सरकार की पहल, अब टीचरों की लगेगी बायोमैट्रिक से एटेंडेस

मेरठ में अब सरकारी स्कूल के टीचरों और स्टाफ को वक्त पर स्कूल पहुंचने के लिए राज्य सरकार ने एक और कदम उठाया है. राज्य सरकार ने एटेंडेस बायोमेट्रिक मशीन से लेने के प्रस्ताव की स्वीकृति दी है.
वहीं अनुमति प्रदान करने की जानकारी प्रमुख सचिव शिक्षा जितेंद्र कुमार ने शिक्षा निदेशक लखनऊ को दी. बता दें, कि इसके बाद यह योजना राजकीय विद्यालयों में लागू की जाएगी. इस मामले में शासन की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश जारी कर दिया गया है.
गौरतलब है कि कुछ शिक्षकों ने शासन से बायोमैट्रिक मशीन लगाने का अनुरोध किया था. उन्होंने मांग की थी कि बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी वक्त पर स्कूल नहींं आते हैंं. जिसके बाद शासन ने मशीन लगाने की अनुमति प्रदान की है.
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news