Advertisement

Govt Jobs : Opening

SHIIKSHAMITRA: शिक्षामित्र नही मनाएंगे दीवाली, शिक्षामित्रों के प्रदेश अध्यक्ष ने दी उग्र विरोध प्रदर्शन की चेतावनी, कहा- भाजपा सरकार ने निकाला दिवाला

लखनऊ। शिक्षामित्र इस बार दिवाली नहीं मनाएंगे। उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने उनका दिवाला निकाल दिया है, ऐसे में उनकी जिंदगी में रोशनी नहीं बची।
शिक्षामित्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शिक्षामित्रों के प्रति सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया तो वे उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे।आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा है कि एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि कोई शिक्षामित्र दिवाली नहीं मनाएगा क्योंकि वे अवसाद में जीने को मजबूर हैं।उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को हुई टीईटी की परीक्षा में सरकार ने अपनी मंशा को साफ जाहिर कर दी। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में शिक्षामित्रों को 12 माह का मानदेय 15000 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। वहीं दिल्ली में 35000, हरियाणा में 30000, राजस्थान में 32000, महाराष्ट्र में 40000 रुपये और सबसे पिछड़े राज्य बिहार में भी शिक्षामित्रों को 12 माह का मानदेय ?22000 रुपये दिया जा रहा है।दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा है कि राज्य व केंद्र सरकार ने अपना संकल्पपत्र तक नहीं लागू नहीं किया जिससे साबित हो गया कि ये लोगों से केवल वोट के लिए ही झूठ बोलते हैं।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news