Advertisement

Govt Jobs : Opening

30 नवंबर को जारी हो सकती है शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट, रिजल्ट देखें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2017 (UPTET 2017) का रिजल्ट 30 नवंबर को आने की संभावना है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी वो यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
आपको बता दें कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने 15 अक्तूबर को परीक्षा का आयोजन किया था। सुप्रीम कोर्ट से समायोजन निरस्त होने के कारण इस बार की टीईटी परीक्षा उन शिक्षामित्रों के लिए खास है, जो टीईटी पास नहीं थे।
आपको बता दें कि हर बार प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए सवा दो से ढाई लाख के आसपास अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर की परीक्षा देते हैं। पिछली बार 19 दिसंबर 2016 को आयोजित टीईटी में प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 254068 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। जबकि इस बार प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए आवेदकों की संख्या 349192 है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सूत्रों की मानें तो आवेदनों की संख्या में जो वृद्धि हुई है, वह शिक्षामित्रों के कारण है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news