एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ : बेसिक शिक्षकों की 68,500 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन अगले महीने से शुरू हो जाएंगे। शासन ने परीक्षा नीति जारी कर दी है। 150 अंकों की कुल परीक्षा होगी और सारे प्रश्न अतिलघुउत्तरीय होंगे।
परीक्षा मंडल मुख्यालयों पर होगी। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रमापणपत्र दिए जाएंगे, जो इसी भर्ती के लिए मान्य होंगे। आवेदन के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में शिक्षक पात्रता परीक्षा में ( टीईटी) पास अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये व एससी/एसटी के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क है। नि:शक्त अभ्यर्थी नि:शुल्क आवेदन कर सकेंगे। प्रवेशपत्र परीक्षा तिथि से दस दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड होंगे। परीक्षा के दिन अभ्यर्थी को आधार कार्ड के साथ ही प्रशिक्षण योग्यता का प्रमाणपत्र, अंतिम सेमेस्टर के मार्कशीट की मूलप्रति या टीईटी/सीटीईटी का प्रमाणपत्र में साथ लाना होगा।
3 घंटे में 150 प्रश्न हल करने होंगे
अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा राजप्रताप सिंह ने बेसिक शिक्षा निदेशालय को परीक्षा के मार्गदर्शी सिद्धांत भेज दिए हैं। इसके मुताबिक प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होंगे। अंग्रेजी विषय के सवालों को छोड़कर बाकी सभी सवालों का जवाब हिन्दी में देने होंगे। अभ्यर्थियों को 3 घंटे में 150 सवाल हल करने होंगे। सवाल 12वीं तक के पाठ्यक्रम से पूछे जाएंगे। सामान्य एवं ओबीसी संवर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 45% (65) अंक और एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए 40% (60) अंक क्वालीफाइंग होंगे। परिणाम जारी होने के बाद कोई भी अभ्यर्थी एक वर्ष तक अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त कर सकेगा। इसके लिए उसे 2000 रुपये देने होंगे। एक वर्ष बाद उत्तर पुस्तिकाएं नष्ट कर दी जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा के दिन एक सादा कार्ड बोर्ड या क्लिप बोर्ड लेकर आएं। ।
डायट से मिलेंगे प्रमाणपत्र
उत्तीण अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र संबंधित जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से मिलेगा। प्रमाणपत्र में अभ्यर्थी के फोटो, जाति, विशेष आरक्षण में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं होगा, ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि फॉर्म सावधानी से भरें। प्रमाणपत्र में संशोधन के लिए 500 रुपये जमा करने होंगे। साथ ही हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व टीईटी के प्रमाणपत्र के साथ, 10 रुपये का नोटरी शपथपत्र और आधार कार्ड की फोटोकॉपी लगानी होगी। प्रमाणपत्र नष्ट होने या खोने की स्थिति में एफआईआर की कॉपी, अखबारों में इस संदर्भ में प्रकाशित सूचना, जाति या विकलांगता प्रमाणपत्र की प्रति भी लगानी होगी।
------------------------
आवेदन में संशोधन का मिलेगा मौका
इस शासनादेश के जारी होने के एक महीने भीतर ऑनलाइन आवेदन का सॉफ्टवेयर तैयार कर विज्ञापन प्रकाशित करवा दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के पंजीकरण के लिए 20 दिन दिए जाएंगे। इसके दो दिन बाद तक आवेदन की आखिरी तिथि होगी। आखिरी तिथि के बाद 3 दिन तक का समय आवेदन पत्र की गलती सुधारने के लिए मिलेगा। आवेदन के आखिरी तिथि के करीब 35 दिन बाद लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा खत्म होने के एक महीने के भीतर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
किस विषय के कितने नंबर
भाषा (हिंदी, संस्कृत व अंग्रेजी) : 40 अंक
पर्यावरण व सामाजिक अध्ययन : 10
गणित : 20
विज्ञान : 10
शिक्षण कौशल : 10
बाल मनोविज्ञान : 10
समसामयिक : 30
तार्किक ज्ञान : 05
सूचना तकनीकी : 05
जीवन कौशल : 10
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- जनगणना-2027: जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक, गृह मंत्रालय के निर्देश
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें