न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Jan 2018 05:49 PM IST
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए मोदी सरकार झटका देने की
तैयारी में है। विभिन्न मंत्रालयों में सालों से खाली पदों के भरने का
इंतजार कर रहे देश के युवाओं को सरकार के कदम से झटका लग सकता है।
दरअसल सरकार सभी मंत्रालयों और विभागों में पांच साल से रिक्त पड़े पदों को
खत्म करने पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में सभी
मंत्रालयों और विभागों को विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
एक कार्यालय ज्ञापन में वित्त मंत्रालय ने कहा कि उसने सभी मंत्रालयों तथा
विभागों से पांच साल से खाली पड़े पदों को समाप्त करने के लिए कार्रवाई
रिपोर्ट देने को कहा है। कुछ विभागों व मंत्रालयों ने जवाब दिया लेकिन कुछ
ने व्यापक रिपोर्ट देने की बजाए महज जरूरी सूचना उपलब्ध करा दी है।
पांच साल या उससे अधिक समय से खाली पद होंगे समाप्त
16 जनवरी 2018 को भेजे कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, 'सभी मंत्रालयों विभागों
के वित्तीय सलाहकारों तथा संयुक्त सचिवों से अनुरोध है कि वे मंत्रालयों
या संबंधित विभागों उन पदों को चिह्नित करें जो पांच साल से अधिक समय से
खाली हैं।
इन पदों को समाप्त करने के लिए एक व्यापक रिपोर्ट दें। शुरुआती अनुमान के
अनुसार केंद्र सरकार में कई हजार पद पांच साल या अधिक समय से खाली पड़े
हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें