इलाहाबाद : आरओ/ एआरओ परीक्षा 2017-2018 सहित लोअर सबार्डिनेट और समूह
‘ग’ की आगामी दो परीक्षा में प्रतियोगियों ने अधिकतम आयु सीमा में छूट देते
हुए दो अतिरिक्त अवसर मांगे हैं। छात्रों के एक
प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को
ज्ञापन दिया।
यह मांग उन प्रतियोगियों की है जो आयोग में पांच साल तक
मनमाने नियम कायदे और भ्रष्टाचार से प्रभावित हुए हैं और अधिकतम आयु सीमा
पार कर चुके हैं। 1प्रतियोगी छात्र बागीश कुमार मिश्र व राजीव त्रिपाठी आदि
का कहना है कि सपा सरकार के दौरान आयोग से हुई परीक्षाओं में जमकर
भ्रष्टाचार हुआ। एक विशेष वर्ग को लाभ देने के लिए मनमाने तरीके से नियम
बदले गए। इसके चलते सामान्य श्रेणी के अधिकतम आयु सीमा के करीब वाले लाखों
छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिला और वे ओवरएज हो गए।
उनकी परेशानी व बेरोजगारी को देखते हुए आरओ/ एआरओ परीक्षा, लोअर सबार्डिनेट
और समूह ‘ग’ की आगामी दो परीक्षा में पिछले सत्र से मौका दिया जाए। कहा कि
सी-सैट से प्रभावित प्रतियोगियों को प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी पीसीएस
2017 व 2018 में शामिल होने के लिए दो अतिरिक्त अवसर दिए हैं। उसी तर्ज पर
इन परीक्षाओं में भी अधिकतम आयु सीमा (सामान्य में 40 साल) में छूट देते
हुए दो अतिरिक्त अवसर दिए जाएं। 1प्रतियोगी अपनी मांग विधायक हर्षवर्धन
बाजपेई से भी रखेंगे। इसके लिए मंगलवार को दिन में 11 बजे विधायक के आवास
पर छात्रों की एकजुटता होगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें