लखनऊ. अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश सरकार ने टीचर पदों के लिए छप्पर फाड़ के नौकरियां निकाली हैं।
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने 68500 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती में असिस्टेंट टीचर पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के निर्देश जारी कर दिये गये हैं। वहीं भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पांच फरवरी से पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं चयनित उम्मीदवारों की पे-स्केल पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
आवेदन करने के लिए यहां करें क्लिक
पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पद अलग-अलग जिले के हिसाब से निकाली गई है।a
उम्र सीमा
वहीं उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। सरकार के नियमों के तहत ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।
ये होनी चाहिए योग्यता
भर्ती में आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट और एनसीटीई के किसी संस्थान से बीटीसी किया होना आवश्यक है। साथ ही इसके समकक्ष पढ़ाई कर चुके उम्मीदवार भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
फीस
जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये, एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान ई-चालान या ऑनलाइन बैंकिंग से किया जा सकता है। साथ ही दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस का भुगतान नहीं करना होगा।
वेबसाइट के अलावा आप भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए विभाग के हेल्पलाइन नंबर्स- 0532-2466761, 0532-2466769 पर कॉल कर सकते हैं। या फिर उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक अधिकारी, इलाहाबाद को ई-मेल ([email protected]) कर सकते हैं।
जानकारी हो कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें