फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में महीनों से शिक्षक गायब चल रहे हैं। मगर
विभाग अंजान बना है। डेढ़ साल से गैर हाजिर चल रहे एक शिक्षामित्र को बीएसए
ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
एका ब्लाक के प्राथमिक
विद्यालय रामपुर द्वितीय में कार्यरत शिक्षामित्र गुड्डू खां 16 जुलाई 2016
से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। उससेे पूर्व भी शिक्षामित्र
ने अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया। वहीं, शिक्षामित्र के खिलाफ
डीएम कार्यालय में शिकायत हुई है कि उन्होंने फर्जी अभिलेखों के दम पर
नौकरी हासिल की है। बीएसए ने नोटिस जारी कर एक फरवरी को मय अभिलेखों के साथ
उपस्थित होने के निर्देश जारी किए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 31 मार्च को जिले में छह
प्रधानाचार्य सहित 29 शिक्षक सेवानिवृत्त हो जाएंगे। पाली इंटर कॉलेज, कमला
नेहरू स्कूल, आदर्श स्कूल जसराना, बीडीएम स्कूल शामिल हैं। उत्तर प्रदेश
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा ने सेवानिवृत्त
शिक्षकों को समय से पेंशन प्रकरण स्वीकृत कराने की मांग की है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें