इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के अंतर जिला तबादले को ऑनलाइन
आवेदन मंगलवार अपराराह्न् से शुरू हो गए हैं। पहले दिन कुछ जिलों के छिटपुट
शिक्षकों ने ही आवेदन किया है।
23 जनवरी की शाम पांच बजे तक आवेदन होने
हैं ऐसे में अब यह जोर पकड़ेगी। विभागीय सूत्रों की मानें तो करीब दस हजार
आवेदन होने की
उम्मीद है लेकिन, जिलों में रिक्त पदों के सापेक्ष महज
25 फीसदी पदों पर ही तबादले किए जाएंगे, ताकि शिक्षकों का अनुपात गड़बड़ाने
न पाए।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की
अंतर जिला तबादले की बहुप्रतीक्षित मांग छह माह बाद पूरी हो रही है। परिषद
की वेबसाइट पर मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन की शुरू हो गई है। परिषद सचिव ने इस
संबंध में 13 जनवरी को विज्ञप्ति जारी की और 15 जनवरी को ही तबादलों की
गाइड लाइन सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेज दी है, ताकि आवेदन उसी के
अनुरूप हो सकें। परिषद की ओर से निर्देश में कहा गया है कि आवेदन में गलती
होने पर शिक्षक स्वयं दोषी होगा। इस में फाइनल आवेदन के बाद उसमें कोई
बदलाव नहीं किया जाएगा। इसलिए सारी सूचनाएं सही तरीके से अंकित करें। हर
शिक्षक को अपना पासपोर्ट साइज का फोटो भी अनिवार्य रूप से अपलोड करना है।
आवेदन के बाद संबंधित शिक्षकों को आवेदन की प्रति और अन्य साक्ष्य बीएसए
कार्यालय में जमा करना है, ताकि उनका सही से सत्यापन हो सके।
हर शिक्षक तीन जिलों के लिए दावेदारी कर सकता है। गृह जिले को छोड़कर अन्य
जिले में जाने के लिए शिक्षक के पास तार्किक कारण होना चाहिए। जिले पर होने
वाली काउंसिलिंग में इस पर सवाल पूछे जाएंगे। पहले दिन अधिकांश शिक्षक
गाइड लाइन के अनुरूप अपने अभिलेख इकट्ठा करने में ही जुटे रहे, इसीलिए
छिटपुट आवेदन ही सके हैं। हालांकि अंत तक में दावेदारों की संख्या तेजी से
बढ़ना तय है।’>>अपराह्न् से वेबसाइट शुरू, गलत अंकन पर शिक्षक खुद
दोषी होगा 1’>>23 जनवरी की शाम पांच बजे तक स्वीकार होंगे, 25 तक
सौंपे प्रति
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें