सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू के निरीक्षण में एक फर्जीवाड़े
की पोल खुली। विद्यालय में शिक्षामित्र पर अभिलेखों में छेड़छाड़ व वित्तीय
क्षति पहुंचाने का आरोप है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी को
विद्यालय से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम संजय है।
जिलाधिकारी मंगलवार को मिठवल विकास खंड स्थित लमुही गांव के प्राथमिक
विद्यालय पर गए थे। वहां किसी छात्र के न रहने व सरकारी अभिलेख में फर्जी
हस्ताक्षर कूट रचना करके उपस्थिति दर्ज कराने साथ ही वित्तीय क्षति
पहुंचाना पाया गया। इस पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश विभाग को दिया गया
था। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार मौर्य ने मंगलवार देर सायं ही कोतवाली
में तहरीर देकर विद्यालय के समस्त स्टाफ पर 419, 420 सहित विभिन्न धाराओं
में मुकदमा पंजीकृत करा दिया था। दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस ने सुबह नौ
बजे के करीब एक शिक्षा मित्र को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में विद्यालय
के प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित एक सहायक अध्यापिका व दो महिला शिक्षा मित्र
के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत है। उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें