इलाहाबाद : पुलिस भर्ती 2018 में आवेदन से वंचित युवाओं ने आंदोलन की
राह पकड़ ली है। यह वे लोग हैं जो अधिकतम आयु सीमा को पार चुके हैं और
भर्ती में एक मौका मिलने के लिए आयु की गणना एक जुलाई 2017
से किए जाने और पुलिस भर्ती 2015-16 में लिखित परीक्षा
कराने की मांग कर रहे हैं।
ऐसे युवाओं ने मंगलवार को दिन में 10 बजे शहीद
चंद्रशेखर आजाद पार्क में बैठक बुलाई है। पिछले साल यानी 2017 में पुलिस
भर्ती परीक्षा नहीं होने से लाखों युवा अधिकतम आयु सीमा को पार कर चुके
हैं। पुलिस भर्ती बोर्ड अब 41,520 सिपाहियों की भर्ती के लिए परीक्षा 2018
करा रहा है। इसमें आवेदन से वंचित ऐसे युवाओं में आक्रोश है। रणविजय सिंह,
मंजीत तिवारी, अतुल सिंह, गोल्डन, निखिल मिश्र और विवेक तिवारी आदि ने कहा
है कि आंदोलन पर विचार करने के लिए 30 जनवरी को सुबह 10 बजे शहीद चंद्रशेखर
आजाद में बैठक होगी। इसमें अधिक से अधिक युवाओं से भागीदारी का आहवान किया
गया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें