इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित
परीक्षा के लिए दावेदारों की तस्वीर अब साफ हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के
अंतिम दिन शुक्रवार शाम पांच बजे तक एक लाख 24 हजार 938 अभ्यर्थी सामने आए
हैं। ऐसे में एक सीट पर सही से दो दावेदार भी नहीं हैं।
अब शिक्षक बनने की
रेस में
वही अभ्यर्थी आगे रहेंगे जो लिखित परीक्षा में उम्दा
अंक हासिल करेंगे। आवेदन पूरे होते ही परीक्षा कराने की तैयारियां तेज हो
गई हैं। 1बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती
की पहली बार लिखित परीक्षा 12 मार्च को होनी है। इसके लिए टीईटी उत्तीर्ण
अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन बीते 25 जनवरी से लिए गए। पांच फरवरी को
पंजीकरण कराने की अंतिम तारीख तक एक लाख 82 हजार 754 अभ्यर्थियों ने
रजिस्ट्रेशन कराया था। 1माना जा रहा था कि आवेदन में दावेदारों की संख्या
करीब डेढ़ लाख के आसपास रहेगी लेकिन, करीब 57 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण
कराने के बाद भी आवेदन नहीं किया। शुक्रवार को शाम पांच बजे तक करीब सवा
लाख ने ही परीक्षा शुल्क के साथ प्रक्रिया पूरी की है। यह अभ्यर्थी अब 13
से 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियां सुधार सकेंगे। इसके बाद
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय आवेदन पत्रों की जांच करेगा। शिक्षक
पात्रता परीक्षा यानि टीईटी में जिस तरह से आवेदन निरस्त हुए वैसे ही
गलतियां यदि बार भी दावेदारों ने की होंगी तो अभ्यर्थियों की संख्या और कम
हो जाएगी। यह संख्या अब बीस फरवरी के बाद ही पता चलेगी। सचिव डा. सुत्ता
सिंह ने बताया कि आवेदन अब पूरे हो चुके हैं, सभी मंडलों के जिलाधिकारी व
जिला विद्यालय निरीक्षकों को परीक्षार्थियों की अनुमानित संख्या पहले ही
भेजी जा चुकी है। अब केंद्र निर्धारण का कार्य तेज होगा। दावेदार घटने से
परीक्षा केंद्रों की संख्या भी कम रहेगी। अन्य तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें