इलाहाबाद : उप्र लोकसेवा आयोग से 2018 में होने वाली परीक्षाओं का
शेड्यूल बिगड़ने से प्रतियोगियों पर बड़ा संकट है। परीक्षाओं में
अनिश्चितता की स्थिति आ गई है और परीक्षा कैलेंडर के हिसाब से तैयारी की
समय
सारिणी बनाकर बैठे प्रतियोगियों को नहीं सूझ रहा कि वे
क्या करें।
दिक्कतें आने की पूर्व जानकारी होने के बावजूद आयोग ने पहले से
कोई वैकल्पिक व्यवस्था न कर साल भर की परेशानी मोल ली है। 1आयोग ने दिसंबर
माह में 2018 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया था। जिसमें पीसीएस (मुख्य)
परीक्षा 2017, एपीएस 2013, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (स्क्रीनिंग) 2014,
पीसीएस जे और आरओ-एआरओ (प्रारंभिक) परीक्षा 2017 समेत कुछ नई परीक्षाएं
तारीखवार प्रस्तावित की थीं। 1हालांकि आयोग ने कैलेंडर में बदलाव की
गुंजाइश भी घोषित की थी। इस बीच आयोग से पांच साल में हुई भर्तियों की
सीबीआइ जांच का एलान भी प्रदेश सरकार ने कर दिया। आयोग को इस बात का डर था
कि सीबीआइ जांच शुरू होने पर कई परीक्षाएं प्रभावित हो सकती हैं लेकिन,
वैकल्पिक इंतजाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। इसका खामियाजा सभी के
सामने है।1आयोग ने मंगलवार को अपर निजी सचिव 2013 की 11 फरवरी को घोषित
परीक्षा स्थगित कर दी है। पीसीएस (मुख्य) परीक्षा 2017 की तारीख में बदलाव
कर दिया गया। शासन से अधियाचन न आने की स्थिति में 13 मई को होने वाली
पीसीएस जे 2018 की परीक्षा भी तय तारीख पर संभव नहीं है। 1परीक्षा कैलेंडर
में बदलाव की इस स्थिति ने प्रतियोगियों के सामने बड़ी परेशानी है।
प्रतियोगियों की ओर से तैयारी के लिए बनाई गई समय सारिणी इससे प्रभावित हो
गई है। नए प्रतियोगियों के सामने तो तैयारी की और भी बड़ी चुनौती है।
अतिरिक्त समय मिलने से पीसीएस 2017 की मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों को
फायदा जरूर मिला है लेकिन, अन्य परीक्षाओं के लिए उनका शेड्यूल बिगड़ रहा
है। प्रतियोगियों का कहना है कि आयोग लगातार गलतियां करता जा रहा है और
इसका खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें