इलाहाबाद : उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग का गठन होते ही अधूरी पड़ी
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है।
परीक्षा समिति का कोरम पूरा होते ही विज्ञापन संख्या 46 के तहत भर्ती से
संबंधित प्रस्ताव बैठक में पास हो सकता है।
इस परीक्षा में कई ओएमआर शीट
पूरी तरह से खाली ही जमा कर दी थी
जिससे परीक्षा में धांधली की आशंका उत्पन्न हुई थी। आसार हैं कि परीक्षा समिति इस बारे में कोई बड़ा निर्णय ले सकती है।
आयोग ने विज्ञापन संख्या 46 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों पर
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई थी। परीक्षा में धांधली होने के आरोप तब
लगे जब कई अभ्यर्थियों की ओर से जमा ओएमआर शीट (उत्तर पुस्तिका) पूरी तरह
से खाली थी। यह बात ओएमआर शीट को स्कैन करने पर सामने आई थी। यह देख आयोग
के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था। तत्कालीन शासन ने उसी
दौरान लाल बिहारी पांडेय को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था। उत्तर
पुस्तिका को स्कैन करने का आयोग के कई अफसरों ने विरोध किया था जिससे आशंका
और भी बलवती हो गई कि दाल में कुछ काला है। यह भी बात चर्चा में आई थी कि
जितनी ओएमआर शीट खाली मिली है उनमें कई तो आयोग कर्मियों और अधिकारियों के
करीबियों की है। संभावना जताई गई कि मूल्यांकन से पहले इन ओएमआर शीट को
भरने की तैयारी थी। हालांकि ओएमआर शीट को स्कैन कराने से आयोग में विवाद
गहरा गया था। फिलहाल इसे गोपनीय मामला बताते हुए अफसरों ने पूरे राज को दफन
करने की कोशिश भी की। पिछले साल प्रदेश में बनी भाजपा सरकार ने परीक्षाओं
में धांधली की शिकायतों पर ही आयोगों से चल रही परीक्षा प्रक्रियाओं पर रोक
लगा दी थी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें