संवाद सहयोगी, डेरापुर : बूथ दिवस पर अनुपस्थित रहे नौ बीएलओ का एक दिन
का वेतन काटा गया है। कार्रवाई को लेकर बीएलओ में अफरातफरी का माहौल है।
पहली जनवरी को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम विधानसभा
क्षेत्र की नामावली में शामिल करने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू
किया है। इसी क्रम में 7 जनवरी को बीएलओ को बूथ पर रहकर युवाओं के आवेदन
संकलित करने थे। बूथ दिवस पर एसडीएम मनोज कुमार ¨सह के निरीक्षण में
भोलानगर प्राथमिक विद्यालय झींझक के सहायक अध्यापक बलराम, खम्हैला प्राथमिक
विद्यालय के शिक्षामित्र तेज ¨सह, मझपटिया प्राथमिक विद्यालय के
शिक्षामित्र श्याम अग्निहोत्री, रेरी उच्च प्राथमिक विद्यालय के अनुदेशक
तरुन कुमार व प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा मित्र सरस्वती देवी, इंजुआरामपुर
प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक राजकुमार, उमरी बुजुर्ग प्राथमिक
विद्यालय के शिक्षा मित्र संतेंद्र कुमार, उलरापुर प्राथमिक विद्यालय के
शिक्षा मित्र विनोद कुमार व नन्थू प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा मित्र
प्रेमलता अनुपस्थित थीं। इसपर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी।
डिप्टी बीएसए उदय नारायण कटियार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बीएसए ने
अनुपस्थित रहे नौ बीएलओ का एक दिन का वेतन काटा गया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें