प्रदेश के सभी 586 राजकीय इंटर कॉलेज में अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई
होगी। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा संजय अग्रवाल ने इस संबंध में सभी
जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक और संयुक्त शिक्षा निदेशकों से
सुझाव मांगा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो आगामी शैक्षिक
सत्र 2018-19 से जीआईसी में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई-लिखाई शुरू कराई
जाएगी।सरकार की मंशा इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के अलग से सेक्शन शुरू
करने की है। विभाग की ओर से अफसरों से पूछा गया है कि क्या उनके जिले के
सभी राजकीय इंटर कॉलेजों में अंग्रेजी माध्यम अनुभाग प्रारंभ किया जा सकता
है। यदि नहीं तो उसके क्या कारण हैं और फिलहाल कितने कॉलेजों में अंग्रेजी
माध्यम से अनुभाग शुरू किया सकता है। जिन कॉलेजों में अंग्रेजी माध्यम
अनुभाग शुरू हो सकता है उनमें तैयारी के लिए निदेशालय या शासन स्तर से किस
प्रकार की आवश्यकता है।सूत्रों के अनुसार अफसरों से फीडबैक मिलने के बाद ही
इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। यह कदम उन बच्चों को ध्यान में रखकर उठाया जा
रहा है जिनके पास अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की मोटी फीस देने के लिए रुपये
नहीं है लेकिन वे अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई करना चाहते हैं। वैसे भी यूपी
बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए हिन्दी के साथ अंग्रेजी
में भी पेपर छपवाता है।
परिषदीय स्कूलों में तीन साल से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई
परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई तीन साल से चल रही
है। पहले हर जिले में दो-दो स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई हो रही
थी। इस साल स्कूलों की संख्या बढ़ाई जा रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारियों से
हर ब्लाक से पांच-पांच स्कूलों की लिस्ट मांगी गई है।
विषयों की 31 किताबें एनसीईआरटी पैटर्न पर शुरू होगी
सरकार 2018-19 सत्र से यूपी बोर्ड के 26 हजार से अधिक स्कूलों में
एनसीईआरटी पर आधारित किताबें लागू करने जा रहा है। इस साल 18 विषयों की 31
किताबें एनसीईआरटी पैटर्न पर शुरू होगी जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो
चुकी है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें