राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : परिषदीय विद्यालयों में मौलिक नियुक्ति की
मांग कर रहे प्रशिक्षु शिक्षकों का अनशन जारी है। शिक्षा निदेशालय में कई
दिनों से बैठे अनशनकारियों की सेहत दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। इससे
उनके अन्य साथियों में आक्रोश है।
प्रशासन और
स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी पर भी नाराजगी है। उन्हें शनिवार को फिर बेली
अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 1प्रशिक्षु शिक्षक भोजराज सिंह व रामसजीवन
विश्वकर्मा समेत कई अन्य बेमियादी अनशन कर रहे हैं। इन सभी का नेतृत्व कर
रहे संदीप पांडेय ने बताया कि भोजराज और रामसजीवन की तबियत ज्यादा खराब हो
चुकी है। लगातार चेतावनी का तो सरकार पर असर पड़ नहीं रहा है, दो साथियों
की जान की भी किसी को परवाह नहीं रह गई है। अनशन पर बैठे अन्य प्रशिक्षु
शिक्षकों ने कहा कि सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। जब तक मौलिक नियुक्ति
का आदेश नहीं होता तब तक वे वहीं बैठे रहेंगे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें