महराजगंज : आदर्श लोक शिक्षा वेलफेयर एशोसिएशन ब्लाक ईकाई फरेंदा के
प्रेरकों ने शनिवार को बीआरसी परिसर में बैठक कर खंड शिक्षा अधिकारी को
ज्ञापन सौंपा।
साथ ही आगामी 25 मार्च से होने वाली साक्षरता परीक्षा का
बहिष्कार करने का निर्णय लिया। उपस्थित प्रेरकों को संबोधित करते हुए ब्लाक
अध्यक्ष हेमंत कुमार पांडेय ने कहा कि ग्राम लोक शिक्षा केंद्र पर कार्यरत
प्रेरक शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को साक्षर करने का कार्य कर रहे हैं।
किंतु शासन स्तर से उनका लगातार शोषण किया जा रहा है। लगभग 30 माह से
मानदेय न मिलने से प्रेरकों का परिवार भुखमरी के कगार पर है। बार- बार धरना
आंदोलन के बाद भी सरकार हमारी समस्या से अनभिज्ञ बनी हुई है। इतना ही नहीं
25 मार्च से होने वाली साक्षरता परीक्षा के लिए अब तक कापी व प्रश्न पत्र
भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हम लोगों
ने साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। साधना, महेंद्र,
सुधाकर, पूनम गुप्ता, बलराम, राहुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें