इलाहाबाद : हाईकोर्ट ने 2707 पुलिस उपनिरीक्षक, पीएसी प्लाटून कमांडर और
फायर ब्रिगेड द्वितीय अफसर भर्ती परीक्षा में गलत उत्तर को लेकर दाखिल
याचिका पर पुलिस भर्ती बोर्ड से जवाब मांगा है। कोर्ट ने बोर्ड से यह बताने
को कहा है कि प्रश्न का उत्तर बदलने का आधार क्या है।
1यह आदेश
न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र ने जसविंदर कौर व अन्य की याचिका पर दिया
है। याचिका में कहा गया कि परीक्षा में आए एक प्रश्न का उत्तर कुंजी में
गलत जवाब दिया गया है, जबकि याचियों का उत्तर सही है। याचिका के अनुसार 17
जून 2016 को जारी 2707 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 12 से 22
दिसंबर 2017 तक हुई। परीक्षा में हंिदूी, गणित, तर्कशक्ति व सामान्य ज्ञान
के चार प्रश्नपत्र थे। याचिका के अनुसार दो जनवरी 2018 को जारी परीक्षा की
उत्तर कुंजी के अनुसार याची 50 फीसदी अंक हासिल कर सकता था लेकिन, आठ मार्च
को संशोधित उत्तरकुंजी जारी हुई। जिसमें संविधान से संबंधित एक प्रश्न का
उत्तर बदल दिया गया, जिससे याची के 2.5 अंक कम हो गए। इससे याची का
प्राप्तांक भी 50 फीसदी से नीचे आ गया। इस मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च
को होगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें