इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की 2018 की लिखित परीक्षा कराने पर प्रदेश
सरकार अड़ गई है। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के निर्णय के विरुद्ध बड़ी बेंच
में विशेष अपील दाखिल की गई है। सरकार की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई
होने के आसार हैं। अब हाईकोर्ट के फैसले पर ही लिखित परीक्षा निर्भर रहेगी।
सुनवाई के बाद ही परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव की ओर से दिशा-निर्देश
जारी होंगे।
योगी सरकार की पहली टीईटी व सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा
हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के फैसले के बाद अधर में अटक गई है। कोर्ट ने
टीईटी 2017 की उत्तरकुंजी को खारिज करते हुए परीक्षा में पूछे 14 सवालों को
हटाकर नई मेरिट जारी करने का निर्देश दिया है। 68500 शिक्षक भर्ती की
लिखित परीक्षा 12 मार्च को प्रस्तावित है। एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों ने
डाउनलोड कर लिए हैं। पहली बार हो रही इस परीक्षा में टीईटी 2017 उत्तीर्ण
करने वालों को भी मौका मिला है। चंद दिन बाद ही योगी सरकार का सालगिरह
समारोह होना है। ऐसे में विभागीय अफसरों ने बुधवार को दिन भर हाईकोर्ट के
निर्णय पर मंथन किया और गुरुवार को कोर्ट के आदेश के विरुद्ध बड़ी बेंच में
विशेष अपील दायर की गई है। इस पर शुक्रवार को सुनवाई होने के आसार हैं।
ज्ञात हो कि टीईटी 2017 के 14 प्रश्नों की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी
दाखिल हुई थी, उसमें कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया था, जबकि
वैसे ही मामले में लखनऊ खंडपीठ ने कड़ा फैसला दिया है। विभागीय अफसरों ने
हाईकोर्ट की मुख्य पीठ की ओर रुख किया है। अब यहां से होने वाले निर्णय पर
ही लिखित परीक्षा का भविष्य टिका है। लखनऊ खंडपीठ के निर्णय पर स्थगनादेश
होने पर भी विभाग लिखित परीक्षा कराने की दिशा में बढ़ सकता है। अब परीक्षा
नियामक प्राधिकारी सचिव विशेष अपील पर निर्णय आने के बाद ही परीक्षा के
संबंध में निर्देश जारी करेंगी। हालांकि जिन अभ्यर्थियों ने लखनऊ खंडपीठ
में याचिका दाखिल की थी, वह भी विशेष अपील का विरोध करने की तैयारियों में
जुटे हैं।
परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी भी बंटे : की 12 मार्च को होने वाली लिखित
परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी भी बंट गए हैं। 300 से अधिक ने प्रश्नों के गलत
जवाब को लेकर लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल की थी, वहीं अभ्यर्थियों के एक
गुट ने हाईकोर्ट की मुख्यपीठ में याचिका दाखिल कर परीक्षा समय पर करवाने की
मांग की है।’>> हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ बड़ी बेंच में दाखिल कर
रही विशेष अपील 1’>> सरकार की याचिका पर आज सुनवाई होने के आसार,
निर्णय पर परीक्षा निर्भर
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें