सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों को राहत देते हुए कहा कि सरकार
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को ग्रेच्युटी की रकम तीन माह के अंदर
दे दे। शीर्ष अदालत ने कहा कर्मचारी की सेवा नियमित हो जाने के बाद ऐसा कोई
कारण नहीं है कि उसे ग्रेच्युटी के लाभ से वंचित किया जाए।जस्टिस आरके
अग्रवाल और एएम सप्रे की
पीठ ने कहा, ग्रेच्युटी एक्ट कर्मचारियों के लाभ
के लिए है, जिन्होंने लंबे समय तक नियोक्ता की सेवा की है। छत्तीसगढ़ के एक
कर्मचारी की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। दरअसल,
हाईकोर्ट ने कर्मचारी को ग्रेच्युटी देने के फैसले पर रोक लगा दी थी। अदालत
का कहना था कि 25 वर्षो की सेवा में याचिकाकर्ता नेतराम साहू तीन साल ही
नियमित रहा, शेष 22 साल उसने दिहाड़ी मजदूर की तरह काम किया है। ग्रेच्युटी
के दावे के लिए उसके पास पांच साल की आवश्यक सेवा नहीं है। सुप्रीमकोर्ट
ने कहा कि एक बार सेवा नियमित होने के बाद कर्मचारी ग्रेच्युटी का हकदार हो
जाता है। इसके लिए उसकी पूर्व की सेवा भी गिनी जाएगी। बशर्ते वह दिखा सके
किउसने ग्रेच्युटी एक्ट की धारा 2 ए के अनुसार बिना रुकावट के पांच साल
सेवा की है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें