जागरण संवाददाता, मैनपुरी: परिषदीय स्कूलों के स्वेटर वितरण में
कमीशनखोरी का ऐसा खेल खेला गया कि खंड शिक्षाधिकारियों ने अभी तक अपनी जांच
रिपोर्ट तक नहीं दी। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर जांच रिपोर्ट दबाए बैठे
हैं। स्वेटर वितरण का उपभोग प्रमाण पत्र देने में भी अधिकारी आनाकानी कर
रहे हैं।
परिषदीय स्कूलों के करीब सवा लाख बच्चों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर
बांटे जाने थे। इसके लिए शासन ने करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि
जारी कर दी। 200 रुपये के स्वेटर की एक किस्त के रूप में सौ रुपये स्कूलों
को जारी कर दिए गए थे। दूसरी किस्त के रूप में बाकी सौ रुपये उपभोग प्रमाण
पत्र मिलने पर जारी होने थे, लेकिन कमीशनखोरी के खेल में बच्चों के साथ भी
छल किया गया। कई स्कूलों में घटिया क्वालिटी के स्वेटर कुछ ठेकेदारों से
साठगांठ कर बांट दिए गए। इन स्वेटरों की कीमत सरकार से तय कीमत की आधी भी
नहीं है। दैनिक जागरण ने पिछले दिनों इस घपलेबाजी को उजागर किया, तो बेसिक
शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन में बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों
से जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। 27 फरवरी को बीएसए विजय प्रताप
¨सह ने आदेश जारी कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट तलब की थी, लेकिन
शिक्षाधिकारियों ने अब तक जांच रिपोर्ट ही नहीं दी। सूत्रों का कहना है कि
इस दौरान स्कूलों में स्वेटर वितरण की गड़बड़ी दूर करने की कवायद की जा रही
है।
सूत्रों का यह भी का कहना है कि कई स्कूलों में अभी तक स्वेटर ही नहीं
बांटे गए। ऐसे में खंड शिक्षाधिकारियों ने उपभोग प्रमाण पत्र भी नहीं दिया
है। अब तक सिर्फ कुरावली, घिरोर और करहल के ही उपभोग प्रमाण पत्र मिले हैं।
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई
है। जांच रिपोर्ट के लिए अधिकारियों को रिमाइंडर भेजा गया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें