अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल की
अध्यक्षता में सदर बीआरसी के शिक्षक भवन में हुई। प्रांतीय पेतृत्व के
आह्वान पर नई पेंशन लागू होने की तिथि 1 अप्रैल को काला दिवस के रूप में
मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान शिक्षक मशाल जुलूस भी निकालेंगे।
बैठक
को संबोधित करते हुए अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने
कहा कि 1 अप्रैल 2005 से प्रदेश के सभी नौकरियों में पुरानी पेंशन व्यवस्था
समाप्त कर नई पेंशन व्यवस्था लागू की गई है। जिसमें प्रदेश के 13 लाख
शिक्षक व कर्मचारी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। नई पेंशन के विरोध में
सभी संगठनों से एक अप्रैल को मशाल जुलूस में प्रतिभाग करने की अपील की गई।
जिलामंत्री टीपी सिंह ने सभी शिक्षक व कर्मचारियों से सरकार के तानाशाही
रवैये के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए आह्वान किया। कहा कि पुरानी
पेंशन बहाली के आंदोलन का हिस्सा बनने का समय आ गया है। ऐसे में सभी शिक्षक
व कर्मचारी आंदोलन में बढ़ कर हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि मशाल जुलूस
सदर बीआरसी से सायं पांच बजे निकलेगी। सक्सेना चौराहे पर समाप्त होगी। इस
दौरान पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला
प्रशासन को सौंपा जाएगा। बैठक का संचालन जिला संरक्षक महेन्द्र वर्मा ने
किया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता आदित्यनाथ शुक्ल, जिला मंत्री प्रेम किशन,
गोपाल पटेल, प्रयागनाथ मिश्र, समर, मनोज कन्नौजिया, मुकेश, दिलीप
विश्वकर्मा, प्रमोद पटेल, रूपक वर्मा, नंदकिशोर यादव, विश्व प्रताप सिंह,
शक्तिशरण पाठक, नीलिमा सिंह, सुभाष यादव, अवधेश पटेल, राम सिंह,
हिसामुद्दीन, देवेन्द्र पांडेय, वेदपति त्रिपाठी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें