गोरखपुर: क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुरौली का एबीएसए उरुवा अरुण कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान दो सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए।
इनके खिलाफ कार्रवाई हेतु एबीएसए ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत गीताजंलि श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय कुरौली में शिक्षकों द्वारा शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही बरतने की शिकायत एबीएसए उरुवा से की थी। इस पर एबीएसए उरुवा ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित थे। विद्यालय में केवल आठ बच्चे मिले, जबकि उपस्थिति पंजिका में 13 और 14 मार्च में कोई भी उपस्थिति दर्ज नहीं मिली। एमडीएम केअभिलेख में भी गड़बड़ी पाई गई। निरीक्षण के दौरान लोगों ने बताया कि सहायक अध्यापक एक दिन आते हैं एक दिन नही आते हैं। एबीएसए ने कहा कि किसी भी विद्यालय पर शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें