जागरण संवाददाता, शामली : जिले में अंग्रेजी माध्यम से संचालित 40
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरा करने के लिए बेसिक शिक्षा
विभाग ने नौ अप्रैल तक दोबारा आवेदन मांगे गए है।
इससे पूर्व संपन्न हुई
चयन प्रक्रिया में 103 शिक्षकों का चयन हो पाया था, जबकि विभाग ने इन
स्कूलों में 200 शिक्षकों की तैनाती का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है
कि द्वितीय चरण की आवेदन प्रक्रिया में पूर्व में आवेदन कर चुके शिक्षक
सम्मलित नहीं हो पाएंगे।
शासन की गाइड लाइन के अनुसार जिले में अंग्रेजी माध्यम से संचालन के
लिए 40 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया था। इन विद्यालयों में
शिक्षकों की तैनाती के लिए पात्र शिक्षकों से पूर्व में 19 मार्च तक आवेदन
मांगे गए थे, इसके बाद 21 मार्च को लिखित परीक्षा और 24 मार्च को
साक्षात्कार के बाद चयन समिति ने 103 शिक्षकों का चयन किया था।
शनिवार को बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि इन स्कूलों में विभाग ने 200 से
अधिक शिक्षकों की तैनाती का लक्ष्य रखा है लेकिन अधिकांश विद्यालयों में
पद रिक्त रह जाने के कारण डायट प्राचार्य ने रिक्त पदों के सापेक्ष पुन:
परीक्षा व साक्षात्कार कराने का अनुमोदन किया है। इसके तहत परिषद प्राथमिक व
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत पात्र शिक्षकों से आवेदन पत्र
संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति के बाद नौ अप्रैल तक आमंत्रित किए
जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में आवेदन किया जा
चुका है, उनके द्वारा किया गया पुन: आवेदन स्वीकार नहीं होगा। चयन के लिए
अंतिम निर्णय जनपदीय चयन समिति का होगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें