इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 16,448 सहायक अध्यापकों की भर्ती में दो भिन्न मेरिट लिस्ट बनाने में बस्ती के बीएसए से जवाब मांगा है।
यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने पुष्पा देवी की याचिका पर
अधिवक्ता ऋषभ कुमार को सुनकर दिया है। एडवोकेट ऋषभ कुमार ने कोर्ट को बताया
कि याची बस्ती जिले में 16,448 सहायक अध्यापकों की भर्ती में काउंसिलिंग
के लिए गई थी।
अन्य पिछड़ा वर्ग में बस्ती में 44.04 मेरिट पर चयन किया गया है। याची
की मेरिट 57.85 है लेकिन उसे मेरिट में चयनित नहीं किया गया। उसका नाम गैर
जिले की सूची में डाल दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि याची ने बस्ती
की बजाय दूसरे जिले के डायट से ट्रेनिंग हासिल की है। याचिका में इसे
मनमाना व भेदभावपूर्ण बताया गया है। कोर्ट ने सरकारी वकील से इस मामले में
जानकारी हासिल करने को कहा है।
कोर्ट ने 72,825 सहायक अध्यापकों की भर्ती में बचे 1536 पदों को भरने की
मांग में दाखिल रमेश चंद्र व 139 अन्य की याचिका को पूर्व में दाखिल
याचिकाओं के साथ संबद्ध करते हुए सरकारी वकील से जानकारी हासिल करने को कहा
है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें