अमर उजाला ब्यूरो। हरदोई। बेसिक शिक्षा परिषद के तहत परिषदीय विद्यालयों
में तैनात 201 शिक्षामित्रों की खोज शुरू की गई है। समायोजन के बाद इनके
विद्यालय परिवर्तित हो गए थे और उनके विषय में जानकारी नहीं लग रही थी। सभी
खंड शिक्षा अधिकारियों से इनके विद्यालय के विषय में विवरण तलब किया गया
है।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा विभाग ने 201
शिक्षामित्रों की तैनाती की। इसके उपरांत सर्व शिक्षा अभियान के तहत
शिक्षामित्रों की नियुक्ति की गई। वर्तमान में 4328 शिक्षामित्रों की
तैनाती है। इनमें से 201 बेसिक शिक्षा परिषद और अन्य 4127 सर्व शिक्षा
अभियान के तहत तैनात हैं।
शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के
बाद इनको मूल विद्यालय में कार्य करना था लेकिन अब विभाग को इनके विषय में
जानकारी नहीं हो रही है। इससे बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इनका मानदेय
भेजने में दिक्कतें आ रही थी। इस पर बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी की ओर से
सभी खंड शिक्षा अधिकारी को ब्लाकवार सूची सौंपी गई और उसमें शिक्षामित्र के
तैनाती विद्यालय और कार्य करने की अवधि की जानकारी मांगी गई है। बीएसए के
निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें